Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

13 जनवरी को मोरहाबादी में टुसू महोत्सव, तीन साल बाद होगा भव्य आयोजन

Ranchi: तीन साल बाद रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य टुसू महोत्सव का आयोजन होगा. कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले तीन साल से महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा था. कुरमाली भाषा परिषद के अध्यक्ष राजाराम महतो ने इसे लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण विगत तीन साल से रांची में किसी मेले का आयोजन नहीं हो रहा था. मगर इस साल इसका भव्य आयोजन किया जाएगा. पूरे पंचपरगनिया क्षेत्र समेत कुरमी बहुल क्षेत्रों से हजारों की संख्या में स्त्री-पुरूष इसमें शामिल होंगे. माथे पर टुसू (चौड़न) लेकर महिलाएं शामिल होंगी. नृत्य एवं संगीत का आयोजन होगा. पारंपरिक पोषाक और ढोल-मांदर के साथ कुरमी समुदाय के लोग इसमें शामिल होंगे. इसे पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/administration-could-not-find-land-for-22-tribal-families-even-after-5-months-of-cms-order/">सीएम

के आदेश के 5 माह बाद भी 22 आदिवासी परिवारों के लिए जमीन नहीं खोज पाया प्रशासन

तैयारी समिति का गठन

आयोजन की सफलता के लिए तैयारी समिति का गठन किया गया है. एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है. इस साल कुरमाली पुस्तक का स्टॉल भी लगाया जाएगा. इस महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ टुसू (चौड़न) लाने वाले को परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-health-check-up-camp-organized-on-the-birth-anniversary-of-the-father-of-electro-homeopathy/">आदित्यपुर

: इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक की जयंती पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही