Search

टुसू झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराः जीतराम बेदिया

Ranchi: अनगड़ा स्थित हुंडरू गांव मे चाला अखडा खोड़हा समिति द्वारा हुंडरू जतरा का भव्य आयोजन हुआ. इसमें 25 से अधिक सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया. सभी ने लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक कला का अद्भुत प्रदर्शन किया. पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ टुसू गीत गाया. इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष जीतराम बेदिया ने कहा कि टुसू झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामुदायिक भावना का प्रतीक है. सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने का परंपरा है. समाज को सामूहिक पहचान को प्रोत्साहन देने के अद्भुत माध्यम है. टुसू हमारी पंरपरा व संस्कृति का अभिन्न अंग है. टुसू हमारी सामाजिक मेलजोल को बढ़ाती है.

सम्मानित हुए अगुवा

उपाध्याय अमित बेदिया औऱ कोषाध्यक्ष मनीष बेदिया ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का अनूठा परंपरा है. यह न केवल मनोरंजन का जतरा है, बल्कि समाज के बीच मेलजोल का अवसर भी प्राप्त होता है. भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी है. मनोज कुजूर औऱ हरेकृष्ण कोइरी ने जतरा में शामिल खोड़हा मंडलियों का मनोबल बढ़ाया. उन्हें स्वागत कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर संदीप भोगता, सारूबेड़ा, शत्रुघन बेदिया, कुसुम टोली,रोपना बेदिया, मैनी छापर,जयदेव बेदिया, अमित बेदिया, हुण्डरू,मदन बेदिया, हुण्डरू जारा, रामचरण बेदिया, खभावन,चमरा बेदिया, हेसापोड़ा, संतोष भोगता, बुटगोड़ा, लखीराम बेदिया, सिंदरी तोपा, हरिचरण बेदिया- खभावन, गायत्री देवी समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/maha-kumbh-international-team-from-abroad-took-a-dip-in-the-confluence-were-overwhelmed-story-of-baba-bageshwar-dham-from-24th/">महाकुंभ

: विदेश से आये अंतरराष्ट्रीय दल ने संगम में डुबकी लगाई, अभिभूत हुए… बाबा बागेश्वर धाम की कथा 24 से
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff0000;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff0000;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//