Search

 
 
 

बेरमो में बिजली समस्या से परेशान है टीवी कलाकार पूजा शर्मा, जानिये क्‍या कहा...

 
Bermo : सावधान इंडिया, सीआईडी, नागिन वन सहित कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री पूजा शर्मा ने बेरमो में बिजली समस्या से परेशान रही. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या से अवगत कराने की बात कही. बुधवार को भाजपा फुसरो नगर कमिटी की ओर से फुसरो स्थित उनके आवास में उन्हें बुके देकर सम्मानित किया. इसी अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं मुंबई में झारखंड का प्रतिनिधित्व करती हूं. पर जब झारखंड आती हूं तो यहां की बिजली समस्या मुझे झकझोर देती है. बिजली समस्या यहां की विकराल समस्या है. एक ही क्षेत्र में सीसीएल क्वार्टरों में नियमित बिजली मिलती है, परंतु फुसरो बाजार में लगातार बिजली नहीं रहती है. यहां के लोगों को इलाज के लिए बोकारो, धनबाद, रांची का रुख करना पड़ता है. सरकार को इस क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है. आज देश के हर शहर विकसित हो चुके हैं, पर हमारा क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ है. यहां न बिजली और न ही शिक्षा की व्यवस्था सही है. कहा कि इन समस्याओं को लेकर जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अवगत कराते हुए समाधान कराने का अनुरोध करेंगे. मौके पर समाजसेवी ज्ञानती शर्मा ,भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री रामू ताती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंदन राम,वरीय नेता रोहित मित्तल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  गृह">https://lagatar.in/announcement-of-home-ministry-agniveers-will-get-priority-in-recruitment-in-capfs-and-assam-rifles/">गृह

मंत्रालय की घोषणा, अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही