वित्तीय अनियमितता का आरोप, दो दिनों के अंदर मांगा स्पष्टीकरण Ranchi : टीवीएनएल के लेखा निदेशक सौरभ झा को हटा दिया गया है. उन पर वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में निगम मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि गठित समिति द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के तहत सौरभ झा को तत्काल प्रभाव से लेखा-निदेशक (देख-रेख) रांची के पद से कार्यमुक्त किया जाता है. आगे लिखा है कि सौरभ झा को अगले आदेश तक पदस्थापन की प्रतिक्षा में रखते हुए टीटीपीएस ललपनिया में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है. सौरभ झा पदस्थापन की प्रतीक्षा अवधि में विद्युत अधीक्षण अभियंता, मानव संसाधन विभाग, टीटीपीएस, ललपनिया में नौ अगस्त के अंदर रिपोर्ट करेंगे. अन्यथा स्वत: विरमित समझे जायेंगे. https://lagatar.in/tvnls-accounts-director-removed-order-issued/untitled-10-24/"
rel="attachment wp-att-930070">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-10-5.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
rel="attachment wp-att-930070">
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment