Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘धनबाद डिजर्व एयरपोर्ट ” कैम्पेन के तहत शुरू हुआ ट्वीट्स आंदोलन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) केंद्र और राज्य सरकार की उपेक्षा से नाराज लोगों ने शुक्रवार शाम 7 बजे से ट्विटर पर #DhanbadDeservesAirport हैशटैग के साथ ट्वीट कर धनबाद में एयरपोर्ट बनवाने की मांग की. ज्ञात हो कि विगत 17 जुलाई को धनबाद डिजर्व्स एयरपोर्ट मंच द्वारा भी ट्विटर कैंपेन किया गया था और उसमें भी लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिला था. दर्जनों संगठनों से जुड़े लोगों सहित धनबाद के बुद्धिजीवी, युवा, पत्रकार, छात्रों ने बढ़ चढ़कर ट्वीट किया. धनबाद के बाहर दिल्ली, नोएडा, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य जगहों पर रहने वाले धनबाद के लोगों ने भी एयरपोर्ट बनeने की मांग की. लोगों का कहना है कि धनबाद के कोयले से पूरा देश रोशन होता है, फिर भी सरकार इस शहर और जिले को नजर अंदाज कर रही है. सदस्यों ने बताया कि धनबाद के हजारों छात्र देश के बड़े शहरों में पढ़ाई करते हैं.  बड़ी संख्या में लोग विदेशों में कार्यरत हैं. उन्हें धनबाद पहुंचने में कई बार 24 और 36 घंटे लग जाते हैं. कोल इंडिया,CIMFR, IIT-ISM,DGMS,CMPF जैसे केंद्रीय महत्व के संस्थान सहित BIT ,SSN मेडिकल कॉलेज जैसे उच्च संस्थान , HURL,MPL जैसी बड़ी आद्योगिक इकाइयों से संपन्न धनबाद को नजरअंदाज करना अनुचित है. गौरतलब है कि धनबाद में 2 जगहों पर एयरपोर्ट के लिए सरकार ने जमीन का अधिग्रहण कर रखा है. अगर एयरपोर्ट नहींबनेगा  तो सरकार को वह जमीन भी वापस कर देनी चाहिए. यह भी पढ़ें: GT">https://lagatar.in/accident-on-gt-road-one-injured/">GT

रोड पर हादसा, एक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही