Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीस सूत्री की बैठक में की गई डोभा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत समेत कोडरमा की चार खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : जयनगर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक सोमवार को की गई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अरुणा कुमारी ने की. मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी मौजूद थे. बैठक में सदस्यों ने मनरेगा के तहत बनाए जा रहे डोभा में गड़बड़ी की शिकायत की. कई सदस्यों ने कहा कि पुराने डोभा का नवीकरण कर नया डोभा दिखाया जा रहा है. इस पर कई सदस्यों ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जलापूर्ति योजना से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने की शिकायत भी की. तो कई सदस्यों ने पशुओं में फैल रही बीमारी की दवा उपलब्ध नहीं होने की बात कही. बीडीओ ने कहा कि इसमें पूरी पारदर्शिता नहीं बढ़ती गई तो कार्रवाई होगी. उन्होंने 7% आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही. मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष मिसवाउद्दीन खान, सदस्य संदीप कुमार पांडेय, बाजो दास, एमओ महेश सिंह, बीपीएम शैलेंद्र कुमार तिवारी, एलएस सुनीता कुमारी, बीआरपी प्रवीण कुमार वर्मा, एसबीएम त्रिभुवन पांडे, बीपीएम नितेश कुमार आदि मौजूद थे.

महेशपुर हॉल्ट पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव का होगा स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोमचांच के मेहता भवन में एक बैठक की. बैठक में महेशपुर हॉल्ट पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव में होने वाले स्वागत कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की. सांसद प्रतिनिधि के साथ-साथ माला, पानी,फुल, छाया आदि की व्यवस्था करने को लेकर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता सर्व प्रथम डोमचांच प्रखंड सांसद  प्रतिनिधि भारत नारायण मेहता ने किया. वहीं बैठक का संचालन प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने किया. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र वर्मा, बीरेंदर मेहता, राजेश सिंह, प्रभाकर लाल रावत, बसंत मेहता अजय पांडे, रंजन सिंह, सुजीत कुमार, अमरदीप कुमार, सुनील सिन्हा, संजय मेहता, प्रवीण कुमार, अजय सिंह, बीडी सिंह ,अशोक मेहता, संजय सिंह धारावी, ननकू शर्मा, वीरेंद्र पंडित, त्रिवेणी शशि भूषण मेहता, साधु यादव, शिव मेहता, विश्वकर्मा, गणेश दास, सुनील समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-cited-technical-fault-in-the-helicopter-as-the-reason-for-not-going-to-hazaribagh-expressed-regret-and-congratulated/">मुख्यमंत्री

हेमंत ने हजारीबाग नहीं जाने का कारण हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बतायी, खेद जताया, युवाओं को बधाई भी दी

लगोरी नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड की टीम को मिला तीसरा स्थान, हुआ स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-24.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हरियाणा के रेवाड़ी धमलाका स्थित प्रथम इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं लगोरी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इस चैंपियनशिप में 22 राज्यों की टीम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. इस प्रतियोगिता में झारखंड लगोरी टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. झारखंड की बालिका टीम में खुशी सिंह, काजल, जिया, आनंद, श्वेता कुमारी, पूनम कुमारी व समेत कई शामिल रही. ये सभी खिलाड़ी झारखंड के कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद की लगोरी खिलाड़ी है. प्रतियोगिता से लौट कर आने पर खिलाड़ियों को एमेच्योर लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संदीप गुरुव, एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष रानी कुमारी पांडे कोडरमा, जिला लगोरी संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार, प्राचार्य मॉडर्न पब्लिक स्कूल, महासचिव हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष खुशी, संयुक्त सचिव पंकज कुमार, सदस्य संदीप कुमार ने कोडरमा जंक्शन पर खिलाड़ियों एवं कोच का स्वागत किया. अध्यक्ष रानी कुमारी पांडे एवं महासचिव हेमंत कुमार ने बताया कि लगोरी भारत का विरासती खेल है. यह खेल त्रेता युग में भी भगवान कृष्ण एवं उनके शाखों द्वारा खेला जाता था. यह खेल भारतीय ओलंपिक द्वारा आयोजित 37वें नेशनल गेम्स गोवा में डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया है. यह खेल स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में भी खेला जाता है. छात्र-छात्राएं इस खेल में पढ़ाई के साथ-साथ अपना भविष्य बना सकते हैं.

इंद्रधनुष 5.0"  के दूसरे चरण की हुई शुरुआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-27.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्वास्थ्य विभाग कोडरमा द्वारा जिले में इस वर्ष सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0" (IMI) 2023 कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत 0-5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण पूर्ण किया जाना है. यह टीकाकरण तीन राउंड में 7-12 अगस्त, 11 - 16 सितंबर एवं 9-14 अक्टूबर तक चलाया जाना है. प्रत्येक राउंड 6 कार्य दिवसों के लिए आयोजित किया जाना है, इसमें नियमित टीकाकरण भी शामिल है. प्रथम राउंड समाप्त होने के बाद सोमवार को दूसरा राउंड शुरू किया गया. इसके तहत सभी प्रखंडों के एएनएम प्रखंड के 0-5 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं जो टीका नहीं ले पायी है, उनका टीकाकरण किया जाएगा. इसकी निगरानी के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है. इस कार्यक्रम में छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं अपने निकटतम केंद्र पर टीकाकरण की सुविधा प्राप्त करने के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन भी कर सकती हैं. सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए https://uwinselfregistration.mohfw.gov.in/

पर लॉगिन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-iron-stolen-from-abhijeet-power-plant-scorpio-driver-arrested/">चंदवा

: अभिजीत पावर प्लांट से लोहा की चोरी, स्कॉर्पियो का चालक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही