Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्विशा शर्मा मौत मामला : सीबीआई ने ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया

मामला यह है कि ट्विशा शर्मा ने 12 मई को अपने ससुराल में जान दे दी थी. परिजनों ने 13 मई को आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गयी है. उसके बाद परिजनों ने गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर एफआईआर किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement

Bhopal :  बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को आज गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका मेडिकल कराया गया. इसके बाद सीबीआई कोर्ट में उन्हें पेश  किया जायेगा. 

 

 

बता दें कि एमपी हाईकोर्ट ने देर रात गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी. इसके बाद आज सुबह साढ़े10 बजे के सीबीआई की टीम उनके घर गयी. सीबीआई के अधिकारियों के साथ-साथ एसआईटी की टीम भी वहां मौजूद थी.

 

सीबीआई ने लगातार उनसे पूछताछ की. हालांकि पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था. गिरिबाला सिंह के वकीलों ने डॉक्टरों के पर्चे सीबीआई के समक्ष  प्रस्तुत किये.  
 

 

मामला यह है कि ट्विशा शर्मा ने 12 मई को अपने ससुराल में जान दे दी थी. परिजनों ने 13 मई को आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गयी है. उसके बाद परिजनों ने गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर एफआईआर किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

 

परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर सीएम मोहन यादव से मुलाकात की. इसके बाद सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी. इस क्रम में दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भी परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका डाली.

 

हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश जारी किये. बात बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया. खबर है कि गिरिबाला सिंह पूछताछ से पूर्व सीबीआई की टीम समर्थ सिंह को भी लेकर घर पहुंची थी. सूत्रों के अनुसार गिरिबाला और समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गयी थी.  

 

बता दें कि CBI ने केस की सुनवाई के क्रम में हाईकोर्ट में गंभीर दावे किये थे. CBI के अनुसार ट्विशा शर्मा के शरीर पर चोट के कई निशान थे. CBI ने  यह आरोप भी लगाया कि गिरिबाला सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो का चुनिंदा हिस्सा वायरल कर सबूतों को प्रभावित करने की कोशिश की.
 

 

CBI ने वॉट्सऐप चैट्स का जिक्र करते हुए कहा कि ट्विशा के प्रेग्नेंट होने के बाद गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह ने उसके कैरेक्टर पर शक जताया था. ट्विशा पर अबॉर्शन का दबाव बनाया गया था. दहेज को लेकर भी कई बार प्रताड़ित किया गया. CBI ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में गिरिबाला सिंह से कस्टोडियल इंटरोगेशन जरूरी है.


 
MBA करने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं. वह मॉडलिंग से भी जुड़ी रही थी. मिस पुणे का खिताब जीत चुकी ट्विशा शर्मा ने एक तेलुगु फिल्म में भी काम किया था.
 


दिसंबर 2025 में ट्विशा की शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई. समर्थ पूर्व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं. लेकिन शादी के कुछ माह बाद ही 12 मई 2026 को ट्विशा अपने ससुराल में मृत पायी गयी.

 

पुलिस के अनुसार वो फंदे से लटकी हुई थीं. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अहम बात यह है कि शुरुआत में मामला आत्महत्या माना गया. लेकिन बाद में ट्विशा के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न के  आरोप लगाये 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही