Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्विटर ने संबित पात्रा के ट्वीट पर मैनिपुलेटेड मीडिया मार्क लगाया, टूलकिट साझा कर कांग्रेस पर लगाये थे आरोप

Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  कांग्रेस की जिस कथित टूलकिट को लेकर भाजपा  कांग्रेस पर हमलावर है, उसे लेकर ट्विटर ने बड़ा कदम उठाया है. खबर है कि अब ट्विटर ने इस ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया करार दिया है.  यानी यह दावा तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है. बता दें कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था, जिसमें पात्रा ने एक टूलकिट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया था.  

बुद्धिजीवियों की मदद से सरकार के खिलाफ माहौल बनवाया जा रहा है

उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की छवि बिगाड़ने का काम कर रही है. संबित पात्रा के अनुसार कांग्रेस एक PR एक्सरसाइज़ कर रही है, जिसके जरिए कुछ बुद्धिजीवियों की मदद से सरकार के खिलाफ माहौल बनवाया जा रहा है. बता दें कि इस ट्वीट में एक कागज साझा किया गया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहैड था और सोशल मीडिया पर किस तरह ट्वीट और जानकारी साझा करनी है, उसके बारे में जानकारी दी गयी थी. 

 डोनाल्ड ट्रंप के कई ट्वीट्स पर इस तरह का लेबल लगाये गये थे

 इस मामले में ट्विटर ने एक्शन लेते हुए ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया में मार्क किया है. ट्विटर की पॉलिसी के अनुसार  अगर कोई जानकारी जो आपने ट्वीट की है, उसका सोर्स सटीक नहीं है और उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है. यह लेबल वीडियो, ट्वीट, फोटो या अन्य किसी भी कंटेंट पर लगाया जाता है. याद करें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के कई ट्वीट्स पर इस तरह का लेबल लगाये गये थे. बाद में डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट भी परमानेंट सस्पेंड कर दिया गया था. 

यूथ कांग्रेस ने  संबित पात्रा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई

 
कथित टूलकिट को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है.  भाजपा के इस आरोप को कांग्रेस ने नकार दिया है.  राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित  पार्टी के बड़े नेताओं ने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. इस क्रम में कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर संबित पात्रा, जेपी नड्डा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग  थी. यूथ कांग्रेस ने  संबित पात्रा के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है.

कांग्रेस का आरोप है कि संबित पात्रा कोरोना महामारी में केंद्र सरकार के कुप्रबंधन से ध्यान हटाने के लिए और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए एक जाली और मनगढ़ंत कांग्रेस टूलकिट प्रसारित कर रहे हैं. 

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही