Search

 
 
 

बिहार में चल रहा ट्विटर वार, एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार

 

लालू परिवार आपदा की ट्विटर फैमली

Patna: बिहार में कोरोना काल में भी आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इस बार आरोप-प्रत्यारोप सदन में नहीं, बल्कि ट्विटर पर हो रहा है. एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहां लगातार ट्वीट कर सरकार को घेरने में लगे हैं, वहीं उनकी बहन भी लगी हैं. रोहिणी आचार्या ने सुशील मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसके विरोध में जेडीयू के पूर्व मंत्री और नेता नीरज कुमार भी कूद गये हैं. उन्होंने तेजस्वी के परिवार को आपदा की ट्विटर फैमली करार दिया है. कहा कि लालू सहित पूरा परिवार दिन-रात केवल ट्वीट करने में लगा रहता है.

तेजस्वी के कोविड सेंटर पर उठाये सवाल

नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार ने 17 अप्रैल से 17 मई तक 737 ट्वीट और रीट्वीट किए हैं. अकेले 18 मई को 44 ट्वीट किए गए, जबकि 19 मई से 20 मई दोपहर को डेढ़ बजे तक लालू परिवार ने 125 ट्वीट किए. एक महीने में लालू परिवार ने 906 ट्वीट और रीट्वीट किए हैं. साथ ही जेडीयू नेता ने तेजस्वी के आवास पर तैयार किए गए कोविड केयर सेंटर पर भी सवाल उठाए. कहा कि तेजस्वी को सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर चलाने का अधिकार किसने दिया. कोरोना वैश्विक आपदा है और आपदा का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.

पूरा सिस्टम संक्रमित

जेडीयू नेता के विरोध में आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार किया. उनका कहना है कि बिहार का पूरा सिस्टम संक्रमित हो गया है. सरकार सारी व्यवस्थाओं की जानकारी सिर्फ ट्वीट के जरिए ही दे रही है. हकीकत में लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है. ऐसे में सरकार से ट्वीट के जरिए सवाल किया जा रहा है और जवाब दिया जा रहा है.

 

[wpse_comments_template]

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही