LagatarDesk : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का ऑफर देकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं. शुक्रवार को मस्क के इस ऑफर पर ट्विटर ने ऑफिशियल बयान दिया है. ट्विटर के बोर्ड के मेंबर्स ने एक Poison Pill प्लान बनाया है. जिससे एलन मस्क के लिए ट्विटर को खरीदना आसान नहीं है.
share वाले सऊदी प्रिंस का एलन मस्क को झटका, ट्विटर बेचने का ऑफर ठुकराया
साल बाद ट्रांसपोर्ट नगर का काम शुरू, हैदराबाद की कंपनी KMV प्रोजेक्ट कर रही सर्वे
नेशनल गेम्स घोटाला : हाई कोर्ट ने क्यों दिए CBI जांच के आदेश, पढ़ें HC के डबल बेंच के महत्वपूर्ण ऑब्जर्वेशन
में 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण, पीएम मोदी ने कहा, हनुमानजी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अहम सूत्र [wpse_comments_template]
कंपनी को टेक ओवर करना होगा टफ
दरअसल ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मस्क की पेशकश को रोकने के लिए एक रणनीति बनाई है. बोर्ड ने एक सीमित समय वाले शेयरहोल्डर राइट्स प्लान को अपनाया है. जिससे एलन मस्क के लिए कंपनी को टेक ओवर करना टफ हो जायेगा. इससे एलन मस्क के ट्विटर को खरीदना काफी महंगा भी हो जायेगा. इसे भी पढ़े : lions">https://lagatar.in/saudi-princes-shock-to-elon-musk-turned-down-offer-to-sell-twitter/">lionsshare वाले सऊदी प्रिंस का एलन मस्क को झटका, ट्विटर बेचने का ऑफर ठुकराया
कंपनी ने दिया ऑफिशियल बयान
कंपनी अपने ऑफिशियल बयान में कहा कि ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए एक अनचाहा और कानूनी रूप से गैर-बाध्यकारी प्रस्ता व आने के बाद इस योजना को अपनाया है. यानी ट्विटर ने शेयरहोल्डर राइट्स प्लान यानी Poison pill की रणनीति अपनायी है. ट्विटर बोर्ड ने कहा कि राइट्स प्लान से कोई भी संस्था, व्यक्ति या समूह सभी शेयर होल्डर्स प्रीमियम का भुगतान किये बिना खुले बाजार से कंपनी पर नियंत्रण करने की कोशिश नहीं कर पायेंगे. इसे भी पढ़े : 12">https://lagatar.in/jharkhand-news-after-12-years-the-work-of-transport-nagar-started-hyderabad-based-company-kmv-project-is-doing-survey/">12साल बाद ट्रांसपोर्ट नगर का काम शुरू, हैदराबाद की कंपनी KMV प्रोजेक्ट कर रही सर्वे
15 फीसदी शेयर खरीदने पर लागू होता है यह प्लान
बोर्ड के मुताबिक, यह प्लान 14 अप्रैल 2023 तक लागू रहेगा. यह प्लान तब लागू किया जाता है जब कोई व्यक्ति, ग्रुप या संस्था ट्विटर के आउटस्टैंडिंग कॉमन स्टॉक्स के 15 फीसदी शेयर खरीदने की कोशिश करता है. ट्विटर बोर्ड ने एलन मस्क की ट्विटर को खरीदने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए अपनाया है. इससे एलन मस्क के ट्विटर को खरीदना असंभव नहीं होगा . लेकिन महंगा जरूर हो जायेगा. इसे भी पढ़े : 34वां">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-news-34th-national-games-scam-why-the-high-court-ordered-a-cbi-inquiry-read-important-observations-of-hcs-double-bench/">34वांनेशनल गेम्स घोटाला : हाई कोर्ट ने क्यों दिए CBI जांच के आदेश, पढ़ें HC के डबल बेंच के महत्वपूर्ण ऑब्जर्वेशन
कंपनी के बोर्ड में शामिल होने का मिला था ऑफर
बता दें कि दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क के पास इस समय ट्विटर के 9 फीसदी से ज्यादा शेयर हैं. वह कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर्स में से एक हैं. बता दें कि एलन मस्क ने 43 बिलियन डॉलर में ट्विटर कंपनी को खरीदने का ऑफर दिया है. इससे पहले मस्क को कंपनी के बोर्ड में शामिल होने का ऑफर दिया गया था. जिसे मस्क ने मना कर दिया था. इसे भी पढ़े : मोरबी">https://lagatar.in/inauguration-of-108-feet-high-statue-in-morbi-pm-modi-said-hanumanji-is-an-important-source-of-one-india-best-india/">मोरबीमें 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण, पीएम मोदी ने कहा, हनुमानजी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अहम सूत्र [wpse_comments_template]
Leave a Comment