Search

 
 
 

आप के दो व‍िधायकों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जुर्माना भी लगाया

 
New Delhi : दिल्ली के बुराड़ी पुलिस स्टेशन पर साल 2015 में हमला किए जाने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों अखिलेश पति त्रिपाठी को सबसे ज्यादा 6 महीने और विधायक संजीव झा को तीन महीने की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों पर जुर्माना भी लगाया है. बता दें कि साल 2015 में दिल्ली के बुराड़ी पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने हमला कर दिया था. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और संजीव झा को भीड़ को उकसाने का दोषी माना और सजा सुनाई. दोनों पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त ना सिर्फ गैर कानूनी सभा में सक्रिय रूप से शाम‍िल थे, बल्कि वास्तव में भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे. कोर्ट ने फैसले में माना कि अभियुक्त ने पुलिस को सबक सिखाने के मकसद से भीड़ को उकसाया था. हालांकि, कोर्ट ने अखिलेश पति त्रिपाठी और संजीव झा को जमानत दे दी है. अखिलेश पति त्रिपाठी और संजीव झा की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर अब 4 फरवरी को सुनवाई होगी. इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर">https://lagatar.in/cricketer-rishabh-pants-surgery-lasted-for-three-hours-will-be-kept-under-observation-for-3-to-4-days/">क्रिकेटर

ऋषभ पंत की तीन घंटे चली सर्जरी, 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही