Search

 
 
 

Simdega News: नगर परिषद अधिकारी बनकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

नगर परिषद का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega:  नगर परिषद का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जनवल गांव निवासी धिरेंद्र कुमार साहू ने 03 जुलाई को सिमडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों ने स्वयं को नगर परिषद का अधिकारी बताकर उन्हें डराया-धमकाया तथा ₹70,500 की ठगी कर ली.

 

शिकायत के आधार पर सिमडेगा थाना में कांड संख्या 90/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 308(2), 318(4), 351(4) एवं 3/5 के तहत मामला दर्ज किया गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी कुलदीप किन्डो (48 वर्ष), निवासी डिप्टी टोली, सिमडेगा तथा सह-अभियुक्त ललिन्द्र सिंह (30 वर्ष), निवासी आलिंगगुड, थाना बोलवा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है.

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 04 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है.

पुलिस प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति अधिकारी बनकर धन की मांग करता है या भय दिखाकर पैसे वसूलने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन को दें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता और सतर्कता से ही इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही