Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के तुपुदाना में युवती की गोली मारकर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल चौक से चांद बस्ती जाने वाले रास्ते में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार जिला के महुआडांड़ का रहने वाला वीरेंद्र मिंज और अनिकेत तिर्की शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से हत्या में उपयोग किए गए वाहन और हथियार बरामद किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/a21-3.jpg"

alt="" width="1173" height="1280" />

एसएसपी के निर्देश पर किया गया था पुलिस टीम का गठन

बीते 18 मार्च को युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में युवती के पति ने मामला दर्ज कराया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो, एक देसी पिस्टल, 10 राउंड गोली समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें – अशोकनगर">https://lagatar.in/elderly-woman-murder-case-in-ashoknagar-ranchi-police-arrested-two-accused/">अशोकनगर

में बुजुर्ग महिला हत्याकांड : दो आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही