Search

 
 
 

Hazaribagh News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News: चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस जांच कर रही थी. इन घटनाओं में दिलदार मोहल्ला स्थित रंजीत कुमार शर्मा के नवनिर्मित मकान, सरकारी नल-जल योजना तथा सरैया क्षेत्र से पंप मोटर चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई थी.
 
पुलिस की गिरफ्त में चोरी

Hazaribagh News: जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाटर मोटर पंप, एक जेट पंप और घटना में इस्तेमाल किए गए टेंपो को बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, पदमा ओपी क्षेत्र में 5 अक्टूबर और 15 अक्टूबर 2026 की रात हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस जांच कर रही थी. इन घटनाओं में दिलदार मोहल्ला स्थित रंजीत कुमार शर्मा के नवनिर्मित मकान, सरकारी नल-जल योजना तथा सरैया क्षेत्र से पंप मोटर चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई थी.

 

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ईटखोरी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया. लेकिन वाहन चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम विनय प्रसाद मेहता बताया. इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विक्की कुमार को गिरफ्तार किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही