Search

पिपरवार गोलीकांड में सीसीएलकर्मी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Tandwa (Chatra) : चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में छह मई को पुरनाडीह कांटा में हुए गोलीकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें टीएसपीसी संगठन को सीसीएल की सभी सूचनाएं देने वाले सीसीएल के कर्मचारी कांटा बाबू समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें बुढ़मू के चकमे निवासी चंदू मुंडा उर्फ कांटा बाबू, पिता : गणेश मुंडा और पिपरवार के बेती निवासी माघा गंझू उर्फ प्रभात कुमार शामिल है. दोनों को जेल भेज दिया गया. छह मई को पुरनाडीह कांटा में मैथन पावर के लिफ्टर बिनोद गिरी को टीएसपीसी संगठन के सदस्यों ने गोली मार कर घायल कर दिया था. इस मामले में 26 मई को टीएसपीसी संगठन के अभय जी उर्फ छोटन तुरी तथा दो अन्य उग्रवादियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है. इसे भी पढ़ें : Breaking-">https://lagatar.in/increased-burden-on-consumers-6-50-increase-in-electricity-rate-new-rate-effective-from-june-1/">Breaking-

कंज्यूमरों पर बढ़ा बोझ : बिजली दर में 6.50 % की बढ़ोतरी, नयी दर एक जून से प्रभावी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp