Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाबालिग से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

Latehar : बरवाडीह पुलिस ने छापामारी कर पोक्सो एक्ट के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बभनडीह ग्राम के कुछ युवकों ने लंका खड़िया ग्राम में नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया था. नाबालिगों के परिजनों द्वारा विरोध करने पर उन युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की थी. इस संबंध में बरवाडीह थाना में कांड संख्या 21/2023 दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में गुप्त सूचना पर बभनडीह ग्राम से अनुज सिंह एवं नेपाली सिंह उर्फ दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पिछले 25 मार्च से ही फरार चल रहे थे. अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : खुद">https://lagatar.in/voter-and-uid-card-is-not-asking-for-self-identity-and-villagers/">खुद

की पहचान नहीं और ग्रामीणों से मांग रहा वोटर और यूआईडी कार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही