Search

 
 
 

माओवादी कमांडर नितेश यादव दस्ते के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार समेत अन्य सामान बरामद

 
Palamu :  माओवादी कमांडर नितेश यादव दस्ते के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार हुए हैं. हुसैनाबाद डीएसपी मुकेश कुमार और थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार नक्सलियों में प्रसिद्ध परहैया और दौलत यादव शामिल है. इसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा के अलावा हथियार बनाने में उपयोग आने वाले कई सामान बरामद किये हैं. दोनों नक्सली नितेश यादव दस्ते का सक्रिय सदस्य है और कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है. पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को किया गिरफ्तार

एसपी रिश्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि माओवादी कमांडर नितेश यादव के दस्ते का सक्रिय सदस्य प्रसिद्ध परैहया अपने सहयोगी दौलत यादव के साथ केमो प्रतापपुर के पाही में मुनारिक विश्वकर्मा के साथ देखा गया. इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दोनों नक्सली को गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि नितेश यादव दस्ते के सक्रिय सदस्य प्रसिद्ध परहैया का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. वर्तमान में यह छोट-मोटे नक्सल घटनाओं के अलावा जून माह में सडेया डंडिला सडक निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर आगजनी में शामिल था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही