Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, अधिवक्ता परिषद की नई कार्यकारिणी गठित

Hazaribagh : एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोर्रा पुलिस ने हजारीबाग के नगवां में दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही कंटेनर में लदे 34 गायों को जब्त करते हुए उसे पिंजरापोल सीतागढ़ा गोशाला भेज दिया. गायों की तस्करी बिहार से की जा रही थी. इस संबंध में कोर्रा थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया. गायों को ट्रक एनएल01एन 2871 से लाया जा रहा था. पकड़े गए तस्करों में गिरिडीह जिले के बगोदर स्थित हेसला के चालक सिंहाज अंसारी और उपचालक मेहताब आलम बताए गए. इसे भी पढ़ें:जनता">https://lagatar.in/will-repeat-the-golden-history-with-the-cooperation-of-the-public-sudesh-mahato/">जनता

के सहयोग से दुहराएंगे सुनहरा इतिहास : सुदेश महतो

अधिवक्ता परिषद की नई कार्यकारिणी गठित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/VVVV-22.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> आशीष कुमार ओझा बने जिलाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद जिला इकाई हजारीबाग की बैठक जिला बार एसोसिएशन के यशवंत सिन्हा विधि भवन के सभागार में जिला उपाध्यक्ष स्वीटी सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें संरक्षक रमेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष रामाधीन पासवान, बासुदेव राणा, अजय कुमार पांडेय व स्वीटी सिन्हा, जिला महामंत्री बिनोद कुमार, जिला मंत्री गोपाल कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा, सूरज कुमार व मनोरमा कुमारी, कोषाध्यक्ष कपिल देव कुमार राणा, महिला प्रमुख गीता देवी और मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा को बनाया गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य भुनेश्वर प्रसाद यादव, अजय कुमार, ओम प्रकाश पांडेय, ईश्वरी प्रसाद, सोनिका कुमारी, मनोज कुमार सिंह और बासुदेव साव को मनोनीत किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बार एसोसिएशन के महासचिव सुमन कुमार सिंह, अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ सतोष कुमार पांडेय, रवि दूबे, राज प्रकाश, रितिमा सिन्हा, ममता रानी, राहुल पाठक, यशवंत पप्पू, अजिताभ दूबे, भैया विवेक प्रियदर्शी सहोदर प्रसाद, लक्ष्मी कुमारी, कन्हैया कुमार, राजेश सिन्हा, संदीप मिश्रा, कौलेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: ईचागढ़">https://lagatar.in/road-accident-in-ichagarh-five-died-during-treatment-at-rims/">ईचागढ़

में दर्दनाक सड़क हादसा, रिम्स में इलाज के दौरान पांच की मौत, आरोप- पोस्टमार्टम के लिए मांगे पैसे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही