Search

 
 
 

मुंगेर से अवैध हथियार लाकर धनबाद में बेचने वाले दो गिरफ्तार

 
Dhanbad: मुंगेर से अवैध हथियार लाकर धनबाद में बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. एसएसपी एचपी जनार्दन ने शनिवार को पीसी कर इसकी जानकारी दी. उनको गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा के आरती होटल, कंचनडीह के सामने भुईयाधौड़ा की एक 50 वर्षीय महिला और उसका पुत्र मुंगेर से अवैध देशी कट्टा, पिस्टल लाकर निरसा थाना क्षेत्र और इसके आस-पास के थाना क्षेत्रों के लोगो को बेचते हैं. सूचना के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापेमारी करते हुए महिला उषा देवी और उसके पुत्र कृष्णा यादव को 7.65 एमएम के दो कंट्री मेड पिस्टल, 7.65 एमएम के दो खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के 14 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इसे पढ़ें- होली">https://lagatar.in/today-is-holy-saturday-on-this-day-we-remember-the-special-sacrifice-of-jesus-christ-father-sushil-toppo/">होली

सैटरडे के दिन यीशु मसीह के विशेष बलिदान को करते हैं याद : फादर सुशील टोप्पो

2400 अपराधियों की सूची बनाई गई

एसएसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 12 चेक पोस्ट के साथ-साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट भी बनाए है. साथ ही 21 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम की तैनाती की गई है. अन्य राज्य या अन्य जिले से धनबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर अवैध हथियार, नकद, शराब और अन्य प्रतिबंधित वस्तु लेकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि अब तक आर्म्स एक्ट, एससी / एसटी, दंगा, वाहन चोरी करने वाले 2400 अपराधियों की सूची बनाई गई है. पुलिस द्वारा एक-एक व्यक्ति के घर जाकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है. साथ ही बताया कि पुलिस ने 14 अपराधियों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाने की अनुशंसा की है. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-president-mallikarjun-kharge-promised-congress-will-bring-employment-revolution-if-voted-to-power/">कांग्रेस

अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने वादा किया…सत्ता में आयी तो रोजगार क्रांति लायेगी कांग्रेस  
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही