Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमडीएम घोटाले के आरोपी संजय तिवारी की फर्जी कोविड रिपोर्ट बनाने वाले दो लोग गिरफ्तार

Ranchi: मिड डे मील घोटाले के मुख्य आरोपी संजय तिवारी की फर्जी कोविड रिपोर्ट बनाने के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर बरियातू थाना की पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की. इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार हुए लोगों के नाम अमरजीत कुमार और सन्नी कुमार है.  बता दें कि शनिवार को रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ ने संजय कुमार तिवारी पर बरियातू थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. संजय ने रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के नाम पर फर्जी कोविड जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया था.जिसका लैब आईडी 19nCov/8L36068 और एसआरएफ आईडी 2033902753189 है. इस आईडी संख्या को रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागध्यक्ष द्वारा फर्जी बताया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि किसी ने गलत ढंग से एतवा टोप्पो के व्यक्तिगत डाटा को आईसीएमआर के पोर्टल पर अपलोड कर डाउनलोड रिपोर्ट पर फर्जी हस्ताक्षर किये हैं. [caption id="attachment_597356" align="aligncenter" width="869"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/22.jpg"

alt="" width="869" height="1599" /> गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर[/caption] इसे पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-sangharsh-samiti-will-take-out-an-outrage-rally-on-april-6-regarding-planning-policy/">चाईबासा

: नियोजन नीति को लेकर 6 अप्रैल को छात्र संघर्ष समिति निकालेगी आक्रोश रैली

अदालत को गुमराह कर फरार हुआ संजय तिवारी

भानु कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय कुमार तिवारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोर्ट में 25 मार्च को सरेंडर करना था, लेकिन संजय तिवारी ने सरेंडर से बचने के लिए कोविड होने की गलत जानकारी रांची के पीएमएलए कोर्ट को दी, पीएमएलए कोर्ट को दिए गए रिम्स के इलाज संबंधी कागजात और कोविड सर्टिफिकेट की जांच, ईडी के रांची जोनल ऑफिस ने की. रिम्स में ईडी के अधिकारियों ने जांच की, तो पता चला कि संजय तिवारी के द्वारा जो इलाज संबंधी कागजात और कोविड सर्टिफिकेट दिए गए हैं, वह गलत हैं. हालांकि इसी बीच संजय तिवारी फरार होने में कामयाब हो गया. इस मामले को लेकर बरियातू थाने में संजय तिवारी पर मामला दर्ज हुआ है. जिसके बाद रांची पुलिस की टीम भी उसकी तलाश में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-smuggling-of-liquor-from-postal-parcel-container-police-recovered-458-cases-of-liquor/">बिहारः

डाक पार्सल कंटेनर से शराब की तस्करी, पुलिस ने 458 पेटी शराब किया बरामद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही