Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन पर गहना चोरी करनेवाले गिरोह के दो गिरफ्तार

 
Ram murti Pathak Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने धनबाद रेलवे स्टेशन से रेलयात्रियों के सोना- चांदी व गहनों की चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी पंकज कुमार ने 17 मार्च शुक्रवार को बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर छापेमारी की गई. धनबाद स्टेशन पीएफ- 01 पर गाड़ी संख्या 13554 को चेक किया. मुखबिर के बताए हुलिये से मिलते जुलते तीन व्यक्ति गाड़ी से उतरते देख दो लोगों को पकड़ा, जबकि तीसरा व्यक्ति ऑफ साइड से उतरकर भागने लगा. उसका पीछा किया गया. उसने स्टेशन के दक्षिणी छोर पर पार्किंग के निकट एक पल्सर मोटर साइकिल JH10CL7439 पर बैठने का प्रयास किया. तभी टास्क टीम पहुंच गई तो वाहन छोड़कर भाग गया.

 पकड़े गए आरोपियों ने बताया चोरी करने का तरीका

पकड़े गए सदस्य का नाम मुमताज अंसारी (30), वलीउद्दीन उर्फ सुजल (20) है, जबकि सलाम अंसारी ( 35) फरार हो गया. गिरोह के पकड़े गए सदस्यों ने बताया कि फरार व्यक्ति ही सरगना है. उसके इशारे पर ही वे लोग काम करते हैं. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि विगत 16 को 6 बजे धनबाद स्टेशन पर धनबाद-गया इंटरसिटी पर सवार हुए. निचली सीट पर कुछ औरतों को देखकर ऊपर रखे उनके बैग के पास बैठ गए. एक बैग की चेन सलाम अंसारी ने पेचकश से खोल ली. मुमताज ने बताया कि उसने बैग में हाथ डालकर एक गहना का छोटा बैग निकालकर सीट के किनारे खड़े वलीउद्दीन को दे दिया. फिर दूसरी बोगी में चले गए. वहां भी एक बैग को खोलकर देखा तो उसमें सोना चांदी का गहना मिला, जो उसके पिट्ठू बैग में रखा है.

 गहनों का अनुमानित मूल्य तीस हजार रुपये

थाना प्रभारी ने बताया कि पिट्ठू बैग चेक करने पर एक जोड़ा सोने का झुमका, सोने का लॉकेट, सोने का नोजपिन, चांदी के पायल सहित  एक पेचकश तथा आधा ब्लेड पाया गया. बगल के स्वर्णकार को बुलाकर वजन कराने पर 6.460 ग्राम सोना व 102 ग्राम चांदी पाया गया. गहनों का अनुमानित मूल्य 30,000/- रुपये है, जिसे उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह ने जब्त किया. पार्किंग के पास खड़ी मोटरसाइकिल JH10CL7439 को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों की तलाशी लेने पर दोनों के पास एक एक मोबाइल पाया गया. निरीक्षक शाहिद खां ने लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर थाना प्रभारी जीआरपी ने कांड संख्या 33/23 दिनांक 17/03/23 U/S 379, 414, 34 IPC दर्ज किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही