Search

 
 
 

ट्रक का टायर चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

 
Chouparan : चौपारण के चोरदाहा चेक पोस्ट परिसर में जब्त कर रखे गए ट्रक के टायर को खोलकर चोरी करते हुए दो लोगों कृष्णा यादव और कमलेश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. रामदेव यादव का पुत्र कृष्णा चौपारण के चोरदाहा और मदन मंडल का पुत्र कमलेश बिहार के दरभंगा स्थित बसौली का रहनेवाला है. वर्तमान में वह कैलाश नगर वर्मा माइंस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में रह रहा था. दोनों आरोपियों ने टायर को चोरदाहा पिकेट से 100 मीटर दूर झाड़ी में छुपाकर रखा था, जिसे बरामद कर लिया गया. वहीं चोरी करने में प्रयुक्त लोहे का जैक, रड, एक लकड़ी का गुटका एवं अन्य सामान बरामद किया गया. चोरी के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-ats-arrested-gangster-aman-srivastava-who-became-a-challenge-for-the-police-of-six-districts/">Exclusive:

6 जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही