Search

 
 
 

हजारीबाग: स्कूल से टीवी चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

 
Hazaribagh: लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई स्थित उर्दू स्कूल का ताला तोड़कर 44 इंच का टीवी चोरी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियो की पहचान मंडई कला निवासी इरफान अंसारी उर्फ जिगर पिता इनामुल हक और फरीद आलम पिता मो रमजान के रूप में हुई है. इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 194/24 दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला

राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय मंडई स्कूल के अध्यक्ष के रुप में मंडई निवासी मो सकील अख्तर कार्यरत है. बीती रात उक्त स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल में लगे 44 इंच के टीवी की चोरी कर ली गई थी. अध्यक्ष द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत अनुसंधान चालू कर दिया. दिए गए आवेदन के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी में पुलिस ने अभियुक्तों के घर से चोरी की गई टीवी भी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-accused-modi-government-of-degradation-of-constitutional-institutions/">राहुल

गांधी ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का पतन करने का आरोप लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही