Search

 
 
 

जपला में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के आरोप में दो गिरफ्तार

 
Hussainabad (Palamu) : जपला रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन सं. 03347 अप पलामू एक्सप्रेस से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने का आरोप है. अप पलामू एक्सप्रेस उंटारी रोड रेलवे स्टेशन से खुली. मगर दो युवकों ने ट्रेन खुलने के थोड़ी ही देर बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया. रेलवे सुरक्षा बल थाना जपला के प्रभारी के आदेश पर रात्रि गश्त कर रहे दल के जवानों ने दोनों युवकों को मौके से पकड़ लिया. गिरफ्तार कर दोनों को रेलवे सुरक्षा बल थाना जपला लाया गया. गिरफ्तार युवकों में उंटारी थाना के जमडीहा निवासी विकेश ठाकुर पिता- बिरजू ठाकुर और महेंद्र मेहता, पिता- रघुनाथ मेहता शामिल है. बिना किसी उचित कारण के भैकम मारकर ट्रेन को रोकने के जुर्म में रेल अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. उक्त गश्त दल के इंचार्ज  सहायक उप निरीक्षक प्रमोद कुमार के साथ हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र और कांस्टेबल विकाश कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-maoist-attack-in-chhattisgarhs-dantewada-11-soldiers-martyred/">BREAKING

: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 11 जवान शहीद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही