Search

 
 
 

नक्सलियों को आर्म्स सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार, LMG समेत कई आधुनिक हथियारों की मैगजीन बरामद

 
Ranchi/Palamu :   लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार सर्च अभियान चलाया रही है. इसी क्रम में पुलिस ने नक्सलियों को आर्म्स की सप्लाई करने वाले दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है. पलामू पुलिस ने इन दोनों हथियार सप्लायरों को झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक लोकल करबाईन, आठ एसएलआर का पुराना मैगजीन, तीन एलएमजी मैगजीन, तीन जिंदा गोली और दो मोबाइल बरामद की है. पुलिस गिरफ्तार दोनों सप्लायरों से पूछताछ कर रही है. साथ ही कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है.  जानकारी के मुताबिक, हथियार सप्लायर प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी को हथियारों की बड़ी खेप सप्लाई करने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-31-at-13.22.15_36057c4d-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिहरगंज थाना क्षेत्र में कुछ लोग हथियार और मैगजीन रखे हैं. इसी के आधार पर पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के समर्थक घनश्याम चौबे और गोबिंदा कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मौके पर नौशाद आलम ,छतरपुर एसपीडीओ , चंदन कुमार, हरिहरगंज थाना प्रभारी, एसआई लाल बहादुर हरिजन ,संजय कुमार सिंह, मनोज दास, बीरू सिंह, शंकर उरांव और अन्य जवान मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही