Search

 
 
 

रामगढ़: दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चावल चोरी मामले में दो गिरफ्तार

 
Ramgarh: चूटूपालू घाटी में एक चावल लदे ट्रक पलटा हुआ था, जिसकी देख-रेख वाहन चालक द्वारा किया जा रहा था. इस दौरान 25 अगस्त की रात्रि में वाहन चालक की आंख लग गई तो वह सो गया. जब आंख खुली तो देखा कि चावल की बोरी नीचे गिरी है तथा वाहन की दोनों बैट्री गायब हैं. इसी बीच वाहन चालक ने अन्य वाहनों के चालकों के सहयोग से भाग रहे तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति को पकड़ लिया. यह जानकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में दी. बताया कि उसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची तथा पकड़े दोनों व्यक्ति को अपने कब्जे में लेते हुए पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करने की बात स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर वाहन से चोरी की गयी दो बैट्री को बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें - मायावती">https://lagatar.in/mayawati-remembered-the-guest-house-incident-attacked-congress-sp-said-bjp-had-come-to-save/">मायावती

को याद आया गेस्ट हाउस कांड, कांग्रेस-सपा पर हल्ला बोला, कहा, भाजपा बचाने आयी थी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही