Search

 
 
 

पलामू: आत्महत्या के लिए खरीदे गए हथियार के मामले में दो गिरफ्तार

 
Medininagar: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को आत्महत्या करने वाले युवक आमिर खान के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आमिर ने आत्महत्या के लिए एक हथियार का उपयोग किया था, जिसे उसने 22 हजार रुपए में खरीदा था. इस हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है. आमिर ने हथियार खरीदने के लिए अपने दोस्त नवाब खान को एक हजार रुपए कमीशन के रूप में दिए थे. नवाब ने आमिर को हथियार दिलाने का आश्वासन दिया था. पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि नवाब ने आमिर को चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के निवासी सोनू साह उर्फ देवा के पास भेजा था. सोनू साह ने आमिर को सात राउंड वाला हथियार बेचा था, जिसकी ऑनलाइन पेमेंट की गई थी. घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. अनुसंधान के दौरान पता चला कि आमिर पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था और आत्महत्या की योजना बनाई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू साह और नवाब को गिरफ्तार कर लिया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्टि की है कि दोनों ने आमिर को हथियार उपलब्ध करवाया था. इसे भी पढ़ें - चिकित्सक">https://lagatar.in/doctor-rape-murder-case-demonstration-of-doctors-continues-across-the-country-including-delhi-kolkata/">चिकित्सक

रेप-हत्या मामला :  दिल्ली-कोलकाता सहित देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही