Search

पलामू में मॉब लिंचिंग मामले में दो गिरफ्तार, बैटरी चोरी नहीं प्रेमिका से मिलने गया था युवक

Madininagar : पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में शनिवार देर रात मॉब लिंचिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई. शुरुआती सूचना में बैटरी चोरी के शक में पिटाई की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ है.
 
पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. इसी दौरान युवती के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और मारपीट की. गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुसमा गांव निवासी पवन राम के रूप में हुई है. वह पेशे से ड्राइवर था.

एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही