Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रांची के स्टेशन रोड में हुई थी हत्या

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में सरकारी बस डिपो के पास बीते 12 जून को रोहित उर्फ पंडित नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के 16 दिन बाद आज बुधवार को मुख्य आरोपी संतोष साहू समेत दो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-lawyer-himanshu-kumar-mehta-reaches-ed-office-interrogation-begins/">झारखंड

HC के वकील हिमांशु कुमार मेहता पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू)

बूटी मोड़ इलाके में छिपकर रह रहा था संतोष साहू

पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहित उर्फ पंडित हत्याकांड के मुख्य आरोपी संतोष साहू बूटी मोड़ इलाके में छिपा है. सूचना मिलते ही बुधवार अहले सुबह सिटी डीएसपी दीपक कुमार और चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार  दलबल के साथ बूटी मोड़ इलाके में एक घर पर छापेमारी की. जहां से संतोष और एक युवक को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है. पूछताछ में खुलासा होगा कि आखिर पंडित की हत्या क्यों की गयी थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-tribal-cricketer-robin-minz-selected-for-ipl-training-of-mumbai-indians/">झारखंड

: ट्राइबल क्रिकेटर रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियंस की आईपीएल ट्रेनिंग के लिए चयन, जायेंगे इंग्लैंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही