Search

 
 
 

चतरा: सकेंद्र भुईयां हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

 
Chatra: जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में घटित सकेंद्र भुईयां ब्लाईंड मर्डर केस का एसआईटी ने उद्भेदन कर दिया है. साथ ही घटना को अंजाम देकर मृतक के शव को कब्रिस्तान के समीप फेंककर इलाके में शांति व्यवस्था भंग करने के हत्यारों के प्रयासों पर भी पुलिस ने पानी फेर दिया है. पुलिस ने सकेंद्र भुइयां हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सकेंद्र की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी. मृतक की प्रेमिका के पति ने इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की प्रेमिका का पति लालधारी भुईयां और मृतक के भाई बहादुर भुईयां का नाम शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारों के पास से घटना में प्रयुक्त एक इंडक्शन चूल्हा, एक स्टील का पतीला और रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

13 अक्टूबर को सकेंद्र भुईयां की हत्या की गई थी

डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा ने बताया कि नवादा में विगत 13 अक्टूबर को सकेंद्र भुईयां नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर शव को गांव से सटे कब्रिस्तान के समीप फेंकने की सूचना मिली थी. इसके बाद हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया था. इसके बाद थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी लालधारी भुइयां से पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. लालधर ने बताया कि उसने 12 अक्टूबर की रात चौपारण में आरकेस्ट्रा देखने के बाद जब 13 तारीख को सुबह करीब 3 बजे वह घर लौटा तो उसने सकेंद्र को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया, जिसके बाद उसने गुस्से में मुंह दबाकर सकेंद्र की हत्या कर दी. फिर इंडक्सन चूल्हे में पानी गरम करके खौलता पानी उसके पीठ, पैर और बांह पर डाल दिया. साथ ही कब्रिस्तान को लेकर चल रहे भूमि विवाद के कारण विशेष समुदाय के लोगों को फंसाने की नियत से उसने मृतक के भाई बहादुर भुइयां के साथ मिलकर शव को कब्रिस्तान के पास ले जाकर फेंक दिया. साथ ही अन्य लोगों के साथ मिलकर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया. डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि पुलिस ने लालधारी भुइयां और बहादुर भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक अमिता लकड़ा, पुलिस निरीक्षक मंजू कुमारी, थाना प्रभारी इटखोरी अभिषेक कुमार सिंह, एसआई दिलबाग सिंह, हरिद्वार प्रसाद मंडल व एएसआई दुखी राम महतो समेत महिला गृहरक्षक व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें - उमाकांत">https://lagatar.in/umakant-rajak-and-kedar-hazra-joined-jmm-will-be-candidates-from-chandankyari-and-jamuwa/">उमाकांत

रजक और केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन, चंदनक्यारी और जमुवा से होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही