Search

 
 
 

गढ़वा बस स्टैंड में वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी एजेंट शैलेश केसरी समेत दो की हत्या, छोटू रंगसाज गिरोह के 11 अपराधी गिरफ्तार

 

Garhwa : बस स्टैंड में वर्चस्व कायम करने और व्यवसायियों में दहशत फैलाने को लेकर हुई थी बस एजेंट शैलेश केसरी और कईल दुबे की हत्या. एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगसाज गिरोह के 11 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अपराधी छोटू रंगसाज की पत्नी सलमा खातून उर्फ पिंकी, पलामू जिले के रियाज अहमद खान, गढ़वा के संतोष चंद्रवंशी, पप्पू खान उर्फ शाहिद अली, पलामू के इरशाद आलम, सज्जू उर्फ सज्जाद अहमद, सोहेल अहमद, डमडम उर्फ नईम रंगसाज, पलामू, सत्या पासवान गढ़वा, सलाहु उर्फ मोहम्मद सलाउद्दीन खान गढ़वा और उदित चंद्रवंशी शामिल हैं.

जेल में बंद छोटू रंगसाज ने रची थी हत्या की साजिश

दो लोगों के हत्या की साजिश जेल में बंद छोटू रंगसाज द्वारा रची गई थी. हालांकि इस मामले में शूटर समेत तीन अन्य लोग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल और 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

बस एजेंट शैलेश केसरी समेत दो की गोली मारकर की गई थी हत्या

शहर के बस स्टैंड में 28 अप्रैल की दोपहर दिन-दहाड़े एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बस एजेंट समेत दो लोगों को गोली मार दी थी. इस घटना में बस एजेंट शैलेश गौरव उर्फ टिंकू केशरी की मौके पर मौत हो गई थी. जबकि गंभीर रूप से जख्मी कईल दुबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. शैलेश गौरव के सिर और पीठ में दो गोली लगी थी, जबकि कईल दुबे को एक गोली लगी थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही