Search

 
 
 

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मे, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. लेकिन अगर हम हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो अब लोग इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आज हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. जिसको देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हॉलीवुड फिल्म `ओपनहाइमर` और `बार्बी` इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. इन दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है. साथ ही फैंस का अच्छा खासा रेस्पॉंस भी देखने को मिल रहा है.
फिल्म `ओपनहाइमर` जे. रॉबर्ट के जीवन और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम के निर्माण में उनकी भागीदारी पर आधारित है. वहीं बार्बी डॉल पर बेस्ड फिल्म `बार्बी` भी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बता दें कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 28 जुलाई को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होगी. उससे पहले अभी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही. ऐसे में हॉलीवुड की इन दोनों फिल्मों को अच्छा खासा समय मिल जायेगा फैंस के दिल में जगह बनाने का और साथ ही अच्छी कमाई करने का.
इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-quiz-competition-organized-at-rising-sun-english-school-winning-children-rewarded/">जमशेदपुर

: राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेता बच्चे पुरस्कृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही