Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Balumath : बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में ट्रैक्टर के धक्के से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप उरांव पिता बिलजी उरांव तथा दिलीप उरांव चमरेंगा निवासी दोनों चचेरा भाई है. अपने दोस्त को देर शाम बालूमाथ छोड़ वापस बाइक से गणेशपुर लौट रहा था. इसी दौरान गणेशपुर चमरेंगा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर मौजूद ग्रामीण प्रयाग यादव ने दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में अपने निजी वाहन से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां बालूमाथ चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह भी जानकारी मिल रही है कि जिस ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार की मौत हुई है, उस ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने रोक रखा है. ट्रैक्टर पर कोयला लोड है. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के पहिए उखड़ गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-26-at-11.04.51-PM-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> इसे भी पढ़ें : अधिकारी">https://lagatar.in/if-officers-or-leaders-give-protection-to-criminals-the-state-government-will-not-spare-them/">अधिकारी

या नेता अपराधियों को संरक्षण देंगे तो राज्य सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही