Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग पर मोराडीह मोड़ के पास दो बाइक में टक्कर, पांच घायल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग मोराडीह मोड़ के समीप शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया. वहां सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार हथिया पंचायत के जामटूटी गांव निवासी अमरजीत प्रधान, बिकरतन प्रधान और रामडा गांव निवासी उदित प्रधान एक बाइक से टोकलो हाट जा रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/CKP-TOKLO-1-202x300.jpg"

alt="" width="202" height="300" /> इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-market-sensex-opened-with-a-loss-of-246-points-titans-shares-fell-3-point-54-percent/">शेयर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 246 अंक टूटकर खुला, टाइटन के शेयर 3.54 फीसदी लुढ़के
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/CKP-MORADI-1-300x280.jpg"

alt="" width="300" height="280" /> तभी मोराडीह मोड़ के पास टोकलो से एक बाइक पर सवार दो युवक चक्रधरपुर की ओर लौट रहे थे. वहां दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में पांचों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. अमरजीत प्रधान का एक हाथ टूट गया है, जबकि बिकरतन प्रधान का पैर और उदित प्रधान के सीने में गंभीर चोट लगी है। दो अज्ञात युवक बेसुध पड़े हुए थे. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सभी को रेफर कर दिया. झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी को बेहतर इलाज के लिए भेज दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/CKP-TOKLO-MORADIH-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही