Search

 
 
 

जालंधर, अमृतसर में बीएसएफ और आर्मी से जुड़े इलाकों में दो धमाके, जांच NIA के हवाले

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ और आर्मी से जुड़े इलाकों के पास हुए दो धमाकों से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के माथे पर बल पड़ गये हैं. इन धमाकों ने बड़े आतंकी मॉड्यूल की आशंका को जन्म दिया है.
 

 Amritsar : पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ और आर्मी से जुड़े इलाकों के पास हुए दो धमाकों से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के माथे पर बल पड़ गये हैं. इन धमाकों ने बड़े आतंकी मॉड्यूल की आशंका को जन्म दिया है.

 

 

 शुरुआती जांच में खालिस्तानी कनेक्शन और ISI की साजिश की बात सामने आ रही है. अहम खबर यह है कि इन घटनाओं की जांच NIA के हवाले कर दी गयी है.

 


बता दें कि जालंधर में बीएसएफ चौक के पास मंगलवार रात लगभग आठ बजे बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में धमाका हुआ. इलाके में हड़कंप मच गया.  इससे कैंपस की दीवारें हिल गयी. धमाके की आवाज लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

 


बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. धमाका जोरदार था, इसमें स्कूटी के परखच्चे उड़ गये और वह धू धू कर जलने लगी.  

 


उधर अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक खासा क्षेत्र में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार की रात लगभग 11 बजे जोरदार धमाका हुआ.

 


एसएसपी सोहेल मीर कासिम ने कहा कि  प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ फेंका.इसमें जोरदार धमाका हुआ. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही