Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो दुल्हन घर आईं, राख पर भी रस्में निभाईं, गवर्नर के कार्यक्रम में दुर्घटनावश चली गोली, जमीन घोटाले की जांच कराएं सीएम : बाबूलाल, झारखंड में और सतायेगी गर्मी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : शादी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत होती है. एक लड़की के लिए पति का घर इस सफर की शुरुआत का पहला पड़ाव होता है. यही वजह है कि नई-नवेली दुल्हन का गृह प्रवेश पूरे रीति-रिवाज से किया जाता है. असनालेबड़ गांव के इंद्रदेव यादव का सपना भी कुछ ऐसा ही था जो पूरा नहीं हो सका. बदकिस्मती कि जिस घर में वह अपनी बहुओं के धूमधाम से स्वागत की तैयारी कर रहे थे, वही घर शादी की रात ही राख के ढेर में तब्दील हो गया. जब नई नवेली दुल्हनें घर पहुंचीं तो बर्बादी के चंद निशां ही शेष थे. लेकिन बर्बादी का यह मंजर रस्मों को नहीं रोक सका. दुल्हनों ने राख पर भी रस्में निभाईं. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के कार्यक्रम में दुर्घटनावश गोली चलने से स्पेशल ब्रांच का एक जवान घायल हो गया. उसे तत्काल हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घायल जवान की पहचान बालगोविंद उर्फ राहुल कुमार के रूप में की गई है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में पिछले 23 साल (अपने कार्यकाल सहित) में हुए जमीन घोटालों की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उनसे यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इतना बड़ा जमीन घोटाला सिर्फ तीन वर्षों में ही हो गया है. झारखंड में अभी गर्मी और बढ़ेगी. 15 मई से लू भी चलेगी. ऐसा पूर्वानुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जताया है. हालांकि, विभाग ने 13 और 14 मई को आंशिक रूप से बादल छाये रहने की बात भी कही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-24.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-19.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-16.jpg"

alt="" width="1301" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/04-1.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-11.jpg"

alt="" width="1042" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-8.jpg"

alt="" width="1335" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8-10.jpg"

alt="" width="1600" height="1239" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही