Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा-चक्रधरपुर सड़क के महुआ गाछ के समीप बाइक फिसलने से दो भाई हुए घायल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र में जड़ी-बूटी बेचने वाले दो भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. गंभीर रुप से घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के बाद रेफर कर दिया. घायलों में 35 वर्षीय धर्मेंद्र राठौर और 24 वर्षीय दीपक राठौर शामिल हैं. यह दोनों युवक बिहार राज्य के औरंगाबाद के कुटुंबा निवासी हैं. जानकारी के अनुसार दोनों भाई चक्रधरपुर के रांगामाटी में रह कर जड़ीबूटी बेचने का काम करते हैं. गुरुवार की दोपहर करीबन एक बजे रांगामाटी से पल्सर बाइक में सवार होकर दोनों भाई चक्रधरपुर जा रहे थे. तभी सोनुवा चक्रधरपुर सड़क के महुआ गाछ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए. बाईक चालक धर्मेंद्र राठौर को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अनुमंडल अस्पताल में उपचार के बाद चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि दुर्घटना में घायल दीपक राठौर का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही