Search

 
 
 

हत्या के जुर्म में दो भाइयों को उम्र कैद की सजा

रांची सिविल कोर्ट ने हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. दोनों दोषी भाई हैं. दोनों ने आपसी विवाद के बाद शिवा कुमार राम की हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शिवा के शव को छिपा दिया था.
 

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट ने हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. दोनों दोषी भाई हैं. दोनों ने आपसी विवाद के बाद शिवा कुमार राम की हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शिवा के शव को छिपा दिया था.

 

अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने बुधवार को बंधनू उरांव और अनिल उरांव पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. शिवा कुमार राम की हत्या 15 नवंबर 2020 को हुई थी.

 

घटना को लेकर मृतक के पिता ने पिठोरिया थाना में कांड संख्या 142/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंधनू उरांव और अनिल उरांव को गिरफ्तार कर लिया था. दोनों दोषी बंधनू उरांव और अनिल उरांव पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव के निवासी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही