Search

 
 
 

गोड्डा से पहले दिन दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन समेत संथाल की 2 खबरें

 
Godda : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को आरंभ हो गई. पहले दिन दो उम्मीदवारों ने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी जिशान कमर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन करने वालों में राइट टू रिकॉल पार्टी के केतन कुमार व प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया के अनूप कुमार शामिल हैं. इसके अलावा 12 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा. नामांकन फॉर्म खरीदने वालों में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे भी शामिल हैं.

पाकुड़ शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 70 टोटो जब्त

[caption id="attachment_883239" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/टोटो.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जब्त टोटो[/caption] Pakur : पाकुड़ जिला परिवहन विभाग ने शहर की सड़कों पर अंधाधुंध चलने वाले टोटो (ई-रिक्शा) के खिलाफ मंगलवार को जांच अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने बिना नंबर या रजिस्ट्रेशन वाले 70 टोटो को पकड़ा. उन्हें जब्त कर नगर थाने के हवाले कर दिया गया. इन सभी टोटो से जुर्माना भी वसूला गया. परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी ने कहा कि पकड़े गए टोटो चालकों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस दिया जा रहा है. जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता तब तक सभी टोटो विभाग में पड़े रहेंगे. ज्ञात हो कि शहर में 1000 से अधिक टोटो  का परिचालन हो रहा है, जिनमें अधिकतर बिना रजिस्ट्रेशन के हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही