Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुपौल: सड़क हादसे में दो कार सवार युवकों की मौत

Supaul: सड़क हादसे में दो कार सवार युवकों की मौत हो गई. घटना रविवार को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालपट्टी में एनएच 327ई में हुई. जहां एक कार ने खड़े हाइवा में पीछे से टक्कर मार दी. इसमें कार के परखच्चे उड़ गए. रात करीब एक बजे के आसपास यह हादसा हुआ. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए. बताया गया कि कार में चार लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को तुरंत ही त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से प्राथमिक उपचार के सबकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दो घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें - आरा:">https://lagatar.in/inter-student-shot-dead/">आरा:

इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या

सभी युवक कार से त्रिवेणीगंज आ रहे थे

मृतकों की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी निवासी उमेश मंडल के 23 वर्षीय पुत्र ज्ञांशु राज उर्फ छोटू और थुमहा निवासी यदुनंदन ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मिथिलेश ठाकुर के रूप में हुई है. घायलों में थुमहा पंचायत के बेलोखड़ा वार्ड नंबर 5 निवासी पप्पू प्रभाकर के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और बसहा निवासी नवीन वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार हैं. मिली जानकारी के अनुसार ये सभी युवक कार से त्रिवेणीगंज मेला आ रहे थे. त्रिवेणीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना में जख्मी हुए युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि दोनों युवकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कार (बीआर-50-Y-2498) को जब्त कर लिया है. उसे थाने में रखा है.
इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-naxalite-birbal-ganjhu-got-bail-from-high-court/">TPC

नक्सली बीरबल गंझू को हाईकोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही