Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची- टाटा रोड पर दो कार के बीच टक्कर, BIT के एक स्टूडेंट की मौत, 5 गंभीर

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची टाटा रोड पर दो कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बीआईटी मेसरा कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू के पास हुई. इस हादसे में पांच छात्र घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने घायलों को रिम्स में कराया भर्ती

दो कार के बीच हुई टक्कर की सूचना मिलने के बाद मौके पर नामकुम थाना की पुलिस पहुंची. हादसे में सवार घायल छात्रों को कार से बाहर निकाला और रिम्स में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि दोनों कार के बीच आमने सामने की टक्कर हुई है.

सड़क हादसे में घायलों के नाम

घायलों के नाम राहुल सिंह 22 वर्ष, नवजोत सिंह 29 वर्ष, हेमंत महतो 25 वर्ष, विवेक 35 वर्ष (गंभीर स्थिति में है) वहीं इस हादसे में गौरव सिन्हा 32 वर्ष की मौत हो गयी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही