Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: वेंटिलेटर का ग्रिल तोड़कर भाग गए दो बाल कैदी

Gumla: सदर अस्पताल गुमला में इलाज कराने आया बाल कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस उसे तलाशने में जुटी है. बता दें कि सोमवार को बाल कैदी अस्पताल में लाया गया था. मंगलवार सुबह करीब पांच बजे, बाल कैदी शौच के बहाने बाथरूम गया और वहां वेंटिलेटर का ग्रिल तोड़कर दो मंजिल से कूद गया. घटना की जानकारी मिलते ही रिमांड होम के कर्मियों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद मामले की सूचना गुमला थाना को दी गई. यह बाल कैदी सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड से चोरी के मामले में गुमला रिमांड होम में लाया गया था. 20 अक्टूबर को, रिमांड होम के अन्य बाल कैदियों के साथ उसकी लड़ाई हो गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए सोमवार शाम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिमांड होम के कर्मी प्रदीप साहू ने पुष्टि की है कि बाल कैदी की खोजबीन जारी है. इसे भी पढ़ें - बंगाल-ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-dana-is-about-to-hit-bengal-odisha-its-effect-will-be-seen-in-jharkhand-schools-closed-in-odisha-from-23-to-25-october/">बंगाल-ओडिशा

में दस्तक देगा चक्रवात ‘दाना’, झारखंड में भी दिखेगा असर, ओडिशा में तीन दिन स्कूल बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही