Search

 
 
 

Simdega News: कोलेबिरा के जूरकेला गांव से दो बच्चे लापता, माता-पिता परेशान

जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूरकेला, पंचायत अघरमा से गुरुवार सुबह दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे 25 जून 2026 को सुबह लगभग 10 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है.
 

Simdega: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूरकेला, पंचायत अघरमा से गुरुवार सुबह दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे 25 जून 2026 को सुबह लगभग 10 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है.

 

लापता बच्चों में माना बड़ाईक (उम्र लगभग 9 वर्ष) तथा विवेक बड़ाईक (उम्र लगभग 11 वर्ष) शामिल हैं. दोनों के पिता का नाम सखी बड़ाईक बताया गया है. दोनों बच्चों का रंग सांवला है. परिजनों के अनुसार, लापता बच्चों में से एक बच्चा दिव्यांग है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9113382928 पर संपर्क करें.

 

परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि बच्चों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही