Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में इलाज के दौरान दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 27 संक्रमित मरीजों का चल रहा है इलाज

Advertisement
Advertisement
Saurav Shukla Ranchi :  राज्य में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है.  लेकिन संक्रमितों के मरने का सिलसिला जारी है.  रिम्स में इलाज के दौरान दो कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी. दोनों मरीजों का इलाज रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था. मृतकों में रांची के सिल्ली का रहने वाला 67 वर्षीय व्यक्ति और बिहार के बांका का 83 वर्षीय वृद्ध शामिल है.

27 संक्रमित मरीजों का चल रहा है रिम्स में इलाज

फिलहाल रिम्स में 27 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें न्यू ट्रॉमा सेंटर में 5 मरीज भर्ती है. जबकि डेंगू वार्ड में 8, मेडिसिन D2 में 10, सर्जरी D2 में 2, पीडियाट्रिक टू में 1 और पीडियाट्रिक सर्जरी में 1 संक्रमित बच्चा भर्ती है. इसे भी पढ़े : प्रोन्नति">https://lagatar.in/promotion-paves-way-for-filling-up-of-more-than-57182-posts/">प्रोन्नति

से 57,182 से अधिक पदों को भरे जाने का रास्ता साफ, कैबिनेट में लाया जा सकता है प्रस्ताव!

पिछले 24 घंटे में कोरोना के  638 नये मरीज मिले

बता दें कि झारखंड में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है. हालांकि संक्रमण से अभी भी मौतें हो रही है. बीते 24 घंटे में राज्य भर में कोरोना के 638 नये मरीज मिले. जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4372 हो गयी. हालांकि राहत भरी खबर ये है कि बीते 24 घंटे में संक्रमितों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए. पिछले 24 घंटे में 1506 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. वहीं पिछले कोरोना से 2 व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक बोकारो और सिमडेगा के रहने वाले है. इसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 5303 पर पहुंच गया. इसे भी पढ़े : टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-part-8-learn-how-sonu-agarwal-became-mastermind-terror-funding-by-traveling-from-floor-floor-in-a-short-time/">टेरर

फंडिंग पार्ट 8: जानें कैसे कम समय में फर्श से अर्श का सफर तय कर सोनू अग्रवाल बना टेरर फंडिंग का मास्टरमाइंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही