Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हथियार का भय दिखाकर बाइक और कैश लूटने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद पुलिस ने हथियार का भय दिखाकर बाइक और नगद लुटने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों में हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरहु टोला जरहीपर गांव का लवकुश कुमार उर्फ गोलू कुमार (19 वर्ष) पिता राकेश राम और हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुअरी टोला टीकरपर गांव का आकाश कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार सिंह (24 वर्ष) पिता आनंद कुमार सिंह शामिल है. इसे भी पढ़ें :  कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-dgp-praveen-sood-will-be-the-new-cbi-director/">कर्नाटक

के DGP प्रवीण सूद होंगे CBI के नये डायरेक्टर

27 अप्रैल की रात की थी लूटपाट

27 अप्रैल को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के लंगरकोट व बंशी बीघा गांव के समीप रात में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दो राहगीरों से बाइक, मोबाइल व नगद रुपये लूट लिया था. इस संबंध में जमुआ गांव के बिगन राम ने हुसैनाबाद थाना में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में लिखा था कि शादी समारोह में शामिल होकर अपने भांजा के साथ घर लौट रहा था. इसी बीच दो युवक एक प्लसर बाइक से हमारी बाइक को ओवरटेक कर कट्टा का भय दिखाकर हमारी पैशन प्रो बाइक जिसका नंबर JH-03G-4500, दो मोबाइल और बाइक की डिक्की में रखे नगद पांच हजार रुपये लूटकर भाग गया. हुसैनाबाद एसडीपीओ के निर्देश पर कांड संख्या 92/23 धारा 356/382 भादवि के तहत मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

लूट का सामान बरामद

अपराधियों के लूटा गया सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है. जिसमें हीरो पैशन प्रो बाइक नंबर JH-03G-4500, 3 मोबाइल, एक बंदूक, एक तेज धार वाला चाकू, पांच पीस कंबाइंड वर्दी, चार पीस कंबाइंड टी शर्ट, टोपी, दो काला गमछा, एक बेल्ट शामिल है. छापेमारी दल में हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगरनाथ धान, एसआई सौरभ कुमार, अनुसंधानकर्ता बादल मुर्मू, हवलदार राजमोहन राम , शंकर राम, पंचानंद प्रसाद सिंह, नन्दकेश्वर राम शामिल थे. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही