Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिट्टू खान हत्याकांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Ranchi :  बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु के टोंटे चौक स्थित अखड़ा के पास बीते छह जून की देर शाम बिट्टू खान उर्फ तनवीर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी आज मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahebganj-watchman-shot-dead-police-engaged-in-investigation/">साहिबगंज

: चौकीदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस)

रेकी कर की गयी थी हत्या 

बिट्टू खान पर कुख्यात गैंगस्टर कालू लामा की रेकी कर हत्या कराने का आरोप लगा था. उस दौरान बिट्टू खान को गिरफ्तार कर लिया गया था. वह हत्या से छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया था.  कालू लामा गैंग के सदस्यों से बचने के लिये अपराधी बिट्टू खान एदलहातु छोड़ चुका था. जेल से छूटने के बाद से ही वह रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में रहने लगा था. बताया जा रहा था कि हत्या से दस दिन पहले से वह फिर से सुबह और शाम में एदलहातू स्थित अपने आवास जाता था. जिसकी जानकारी लामा गिरोह को हो गयी थी. जिसकी बाद रेकी कर उसकी हत्या कर दी गयी. इसे भी पढ़ें : जैक">https://lagatar.in/jack-dorsey-claims-during-the-farmers-movement-the-government-pressurized-many-twitter-accounts-to-close-also-threatened-to-close-the-company/">जैक

डोर्सी का आरोप, किसान आंदोलन के समय केंद्र सरकार ने कई ट्विटर अकाउंट को बंद करने का दबाव बनाया, कंपनी बंद करने की धमकी भी दी

कालू लामा की गोली मारकर की गयी थी हत्या

गौरतलब है कि 27 जनवरी 2022 को मोरहाबादी मैदान के समीप कुख्यात कालू लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. लव कुश शर्मा गिरोह  द्वारा कालू लामा की हत्या करवायी गयी थी. बिट्टू खान पर आरोप था कि उसी ने रेकी कर अपराधियों को यह बताया था कि कालू लामा मोराबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास के पास बैठा हुआ है, जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में फरवरी 2022 में पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-hand-over-appointment-letters-to-70-thousand-youth-today-employment-fair-will-be-held-at-43-places/">पीएम

मोदी आज 70 हजार युवाओं को सौपेंगे नियुक्ति पत्र, 43 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही