Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में अमन साहू गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, अशोका बिल्डकॉन के कैंप में घुसकर गोलीबारी करने का है आरोप

Advertisement
Advertisement
Palamu : अशोका बिल्डकॉन के कैंप में घुसकर गोलीबारी करने में शामिल अमन साहू गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार हुए हैं. पकड़े हुए दोनों आरोपियों के पास हथियार भी बरामद किये गये हैं. जिले के मोहम्मदगंज में रेलवे की थर्ड लाइन बना रही अशोका बिल्डकॉन कंपनी पर हुए हमले में ये गुर्गे शामिल थे. दोनों हैदरनगर से गिरफ्तार हुए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रोहित तिवारी उर्फ पिंकू और रुपेश कुमार सिंह उर्फ राजा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- माओवादियों">https://lagatar.in/maoists-pasted-posters-said-clean-jjmp-expose-the-nexus-of-police-and-jjmp/121916/">माओवादियों

ने चिपकाया पोस्टर, कहा- JJMP को साफ करो, पुलिस और JJMP के गठजोड़ का भंडाफोड़ करें

अमन साहू के कहने पर मांगी गयी थी रंगदारी

अमन साहू के कहने पर अशोका बिल्डकॉन लि. लटपौरी, मोहम्मदगंज कैंप में रंगदारी लेने के लिए हरि तिवारी ने षड्यंत्र रचा था. इसके लिए हरि तिवारी द्वारा स्थानीय स्तर पर पैसे के लालच में कुछ युवकों को घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया. योजना के तहत सभी युवकों द्वारा पिछले 8 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे लटपौरी स्थित अशोका बिल्डकॉन लि. के कैंप में घुसकर रंगदारी के लिए दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. साथ ही अमन साहू गैंग का पर्चा फेंका था. फायरिंग में कंपनी का एक कर्मी गंभीर रूप घायल हो गया था. पुलिस ने मयंक सिंह और अन्य अज्ञात के विरुद्ध व अमन साहू और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-department-sought-report-from-ranchi-dc-asked-how-is-prosperity-apartment-being-built-despite-the-ban/121951/">Lagatar

Impact : विभाग ने मांगी रांची DC से रिपोर्ट, पूछा – रोक के बावजूद कैसे बन रहा समृद्धि अपार्टमेंट

दीपू ने अभिनव और रोहित तिवारी को हथियार व पैसा मुहैया कराया गया था

अमन साहू ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए अपने गैंग के एक सदस्य को रांची से दो बाइक के साथ पलामू भेजा था. इसको लाने के लिए हरि तिवारी गैंग के गुर्गे अभिनव तिवारी व रोहित तिवारी उर्फ पिंकू रांची गये थे. पलामू पहुंचने पर हरि तिवारी गैंग के वर्तमान मुख्य कर्ता-धर्ता दीपक पांडेय उर्फ दीपू द्वारा अभिनव व रोहित तिवारी को हथियार और पैसा मुहैया कराया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही