Search

 
 
 

गिरिडीह केंद्रीय कारा के अधीक्षक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मारने की दी धमकी

 
Giridih :  गिरिडीह केंद्रीय कारा के अधीक्षक से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी नहीं देने पर जेल अधीक्षक अनिमेष कुमार चौधरी को जान मारने की भी धमकी दी गयी है. अनिमेष कुमार चौधरी को यह धमकी मैसेज और व्हॉट्सएप कॉल के जरिये दी गयी. यह मामला कुछ दिन पहले जेल अधीक्षक के सरकारी वाहन पर सवार प्रभारी कारापाल प्रमोद कुमार सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में केंद्रीय कारा में बंद आशीष कुमार साह को गैर कानूनी सुविधाएं नहीं देने से जुड़ा है. इसे भी पढ़ें : ग्रेड">https://lagatar.in/revenue-employees-strike-for-grade-pay-and-promotion/">ग्रेड

पे और प्रोन्नति के लिए राजस्व कर्मचारियों का स्ट्राइक

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जेल अधीक्षक ने इसकी सूचना गिरिडीह एवं बोकारो एसपी को दे दी है. साथ ही  जेल अधीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि जेल अधीक्षक के मोबाइल पर पहले दो बार व्हाट्सएप कॉल आया था. अधीक्षक ने कॉल रिसीव नहीं किया तो व्हाट्सएप पर मैसेज आया. धमकी भरे मैसेज में कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं और भेजने वाले ने अपना नाम मयंक सिंह लिखा था. हालांकि मैसेज करने वाले ने थोड़ी देर बाद उस मैसेज को डिलिट कर दिया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/5-samples-of-system-failure-strike-for-grade-pay-and-promotion-pankaj-mishra-and-ed/">

 सिस्टम की नाकामी के 5 नमूने, ग्रेड पे और प्रोन्नति के लिए स्ट्राइक, पंकज म‍िश्रा और ईडी समेत कई बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही