Ranchi/Palamu : लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने महज कुछ ही दिन बचे हैं. चुनाव को लेकर पलामू में एक बार फिर सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात की जायेंगी. लोकसभा चुनाव से पहले सीआरपीएफ के नेतृत्व में झारखंड-बिहार सीमा पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी, टीएसपीसी और जेजेएमपी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जायेगा. गृह मंत्रालय और राजस्थान सरकार के सहयोग से पलामू को सीआरपीएफ की दो कंपनी उपलब्ध करायी जा रही है. झारखंड के अन्य जिलों को भी लोकसभा चुनाव से पहले अर्धसैनिक बलों की एक-एक कंपनी उपलब्ध करायी जानी है.
पलामू में CRPF की दो कंपनियां फिर होगी तैनात, लोस चुनाव को लेकर फैसला
Last Updated: Mar 03, 2024 12:00 AM (IST)