Search

 
 
 

गिरिडीह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 
Giridih : गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में नवडीहा ओपी क्षेत्र के बेहराडीह निवासी दीपक कुमार मंडल व उमेश कुमार मंडल शामिल हैं. पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया. पुलिस को यह कामयाबली प्रतिबिंब एप के माध्यम से मिली. एसपी दीपक कुमार शर्मा को जानकारी मिली थी कि दो युवक साइबर ठगी का काम कर रहे हैँ. इसके बाद साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया गया. टीम में एसआई पुनीत कुमार गौतम, एएसआई गजेंद्र कुमार, आरक्षी दामोदर प्रसाद मेहता व अरुण कुमार शामिल थे. उल्लेखनीय है कि गिरिडीह पुलिस पिछले 9 महीनों में 264 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उसके पास से 621 मोबाइल, 811 सिम कार्ड, 277 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, 41 पैनकार्ड, 70 आधार कार्ड, 45 वाहन, 3 आई-पैड, 4 लैपटॉप और 14 लाख 56 हजार 310 रुपए नकद बरामद किए गए हैं. यह भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-debate-between-chairman-jagdeep-dhankhar-and-jaya-bachchan-opposition-walkout/">राज्यसभा

: सभापति जगदीप धनखड़ और जया बच्चन के बीच बहस, विपक्ष का वॉकआउट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही